देहरादून| राजकीय विभागों( State Department) में उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) ने परिवर्तन करते हुए ग्यारह IAS और 1 PCS अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपी हैं. कुछ अधिकारियों से भार कम करने के लिए अतिरिक्त प्रभार शिफ्ट कर दिए गए हैं.
इस लिस्ट में IAS आर मीनाक्षी सुंदरम(R Meenakshi Sundaram), जो सहकारिता मत्सस्य समेत अनेय विभागों के सचिव हैं, से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है.
नैनीताल के डीएम सविन बंसल को अपर सचिव चिक्तिसा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग( Health Education and department), आयुक्त स्वास्थ्य तथा मिशन निदेशक, एनएचएम(NHM) की जिम्मेदारी दी गई है.
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल (Dheeraj Singh Garbyal) को पौड़ी जिले(Pauri District) से तबादला देकर नैनीताल(Nainital) की जिम्मेदारी दी गई.
गंगोत्री ग्लेशियर की निगरानी के लिए वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान मिला बजट, 6 जिलों आपदा प्रबंधन के लिए धनराशि मंजूर | UdayPrabhat
IAS विजय कुमार जोगदाण्डे ( Vijay Kumar Jogdande) और सुरेंद्र नारायण पाण्डेय(Surendra Narayan Pandey) को पौड़ी और अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है.
अल्मोड़ा को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को विद्यालयी शिक्षा का अपर सचिव बनाया गया है.
इनके अलावा IAS विनीत तोमर, सोनिका, आनंद स्वरूप, सौरभ गहरवार और अनुराधा पाल के विभागों में तबादले किए गए हैं.
PCS अधिकारी कृष्ण देव तिवारी( Krishna Dev Tiwari) को, जो वर्तमान में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग में अपर सचिव है, को अपर सचिव MSME के साथ अन्य विभागों का पदभार दिया गया.
