Udayprabhat
Breaking Newsदुनियादेश

दुर्गा पूजा को मंजूरी मिलेगी या नहीं, बांग्लादेश ने कर दिया साफ, हिंसा पर बोला- हिंदुओं से ज्यादा मुसलमानों पर हुए हमले

दुर्गा पूजा के सवाल पर बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं देश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर उन्होंने कहा कि मुसलमानों पर हमले अधिक हुए हैं। हालांकि उन्होंने भारत के साथ अच्छे द्विपक्षीय संबंधों की वकालत की। तौहीद हुसैन के मुताबिक भारत के साथ बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंध जारी रहेंगे।

न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने भारत को बांग्लादेश का सबसे बड़ा पड़ोसी बताया। हुसैन ने कहा कि भारत और बांग्लादेश एक-दूसरे के साथ अच्छे कामकाजी संबंध बनाए रखने पर सहमत हैं। हालांकि मुलाकात के दौरान शेख हसीना के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।

Leave a Comment