Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनियादेश

रोहित की कप्‍तानी में भारत का ‘विराट’ कारनामा, बांग्‍लादेश का क्‍लीन स्‍वीप कर बनाया अविश्‍वसनीय रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने लगातार अपने घर में 18वीं टेस्ट सीरीज जीती। कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को मात दी।

IND vs BAN: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को रौंदकर बनाया महारिकॉर्ड
Ind vs Ban Test: 12 साल से अपने घर में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी भारतीय टीम
IND vs BAN: अपने घर में टीम इंडिया ने लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीती

कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से मात दी। कानपुर टेस्ट जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ किया।

रोहित शर्मा  की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का क्लीन स्वीप किया। बांग्लादेश को रौंदकर टीम इंडिया ने वो कारनामा किया जो आजतक दुनिया की किसी भी टीम ने नहीं किया। इस टेस्ट सीरीज को जीतने के बाद टीम इंडिया ने अपने नाम एक महारिकॉर्ड दर्ज कराया।

 

Leave a Comment