जिम संचालक के बाद अब डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।
दिल्ली के अंदर गैंगस्टरों का बढ़ा दबदबा-सौरभ भारद्वाज
दक्षिणी दिल्ली के कालिंदी कुंज पुलिस थाना क्षेत्र के जैतपुर के खड्डा कॉलोनी में दो नाबालिग बदमाशों ने बुधवार देर अस्पताल के एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी नीमा नर्सिंग होम के अंदर घुसकर डॉक्टर के सिर में गोली मारी है। अब AAP सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र और उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर सवाल उठाते हुए कई सवाल पूछे हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अस्पताल परिसर (neema hospital Doctor Murder) के अंदर एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या करने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने केंद्र सरकार और दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना पर आरोप लगाया।
सौरभ ने अपने शोसल मीडिया पर लिखा कि वीके सक्सेना के प्रशासन की विफलता के कारण एक चौंकाने वाली घटना हुई । उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, “दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है – गैंगस्टर आसानी से काम कर रहे हैं, जबरन वसूली कॉल और गोलीबारी, और दैनिक हत्याएं। केंद्र सरकार और उपराज्यपाल दिल्ली के लिए अपने मूल काम में विफल रहे हैं।”
