हरियाणा में दस साल से विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने इस बार सत्ता हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकी है। प्रचार के शुरुआती दौर में पिछलने के बाद कांग्रेस ने चुनाव के अंतिम दौर में पूरी जान लगा दी
चुनावों की घोषणा से पहले से लेकर बाद तक में कांग्रेस मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर रही। सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी और युवाओं के विदेश पलायन का रहा। खुद राहुल गांधी ने विदेश जा रहे युवाओं के मुद्दे को जोर शोर से उठाया और भाजपा पर हमला बोला।
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ हरियाणा के स्थानीय नेताओं की छोटी-बड़ी 160 से अधिक रैलियां और जनसभाएं हुईं। पार्टी ने एक रणनीति के तहत टिकट वितरण से लेकर प्रचार में भाजपा को खुला मौका दिया और उनके फैसले के बाद ऐन मौके पर रणनीति बदलते हुए उनकी चाल की काट की। कांग्रेस हाईकमान ने सोची समझी नीति के तहत टिकट वितरण से लेकर शुरुआत में प्रचार तक में देरी बनाए रखी।
सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून|
State head Vivek Verma
WhatsApp 9897840999
