Udayprabhat
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

भरतपुर में प्रशिक्षण के दौरान फटा फायर सिलेंडर, UP के अग्निवीर की मौत

भरतपुर की अग्निवीर रेजिमेंट में प्रशिक्षण के दौरान फायर सिलेंडर फटने से अग्निवीर की मौत हो गई. मृतक यूपी का रहने वाला था.

भरतपुर : शहर के कंजौली लाइन आर्मी एरिया में शुक्रवार को आग बुझाने के प्रशिक्षण के दौरान एक अग्निवीर की मौत हो गई. प्रशिक्षण के दौरान एक फायर सिलेंडर फट गया, जिसमें अग्निवीर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. मृतक अग्निवीर उत्तर प्रदेश के कन्नौज क्षेत्र के सूखी गांव का रहने वाला था. घटना की सूचना के बाद शनिवार सुबह परिजन आरबीएम अस्पताल पहुंचे, जहां पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया

आग बुझाने के प्रशिक्षण के दौरान हादसा

सेवर थाना के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि शहर के कंजौली लाइन आर्मी एरिया में अग्निवीर यूनिट का शुक्रवार को आग बुझाने का प्रशिक्षण चल रहा था. इसी दौरान आग बुझाने का सिलेंडर (फायर सिलेंडर) फट गया. सिलेंडर फटने से अग्निवीर सौरभ कुमार (24) पुत्र राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अग्निवीर सौरभ को शुक्रवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

अग्निवीर का शव शुक्रवार रात को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. सूचना पर शनिवार सुबह परिजन अस्पताल पहुंचे. आर्मी अधिकारियों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. दो भाई और तीन बहनों में सौरभ तीसरे नंबर का था. वो अग्निवीर के रूप में अगस्त 2023 में भर्ती हुआ था और भरतपुर की अग्निवीर रेजिमेंट में दो माह पहले ही आया था.

 

सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून|

State head Vivek Verma
WhatsApp 9897840999

Leave a Comment