हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजे आज -AAP ने 90 सीटों पर उतारे कैंडिडेट्स -क्या AAP का चल पाएगा जाटलैंड में जादू?
नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव दिल्ली के लिहाज से काफी अहम हैं, क्योंकि दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की 90 सीटों पर AAP प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. ‘एकला चलो’ की नीति पर काम करते हुए AAP ने हरियाणा विधानसभा के रण में अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. खुद अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलते ही सीधे हरियाणा पहुंचे और जनता से वोट मांगे. ऐसे में आज घोषित होने वाले नतीजों से AAP का राजनीतिक भविष्य पर काफी असर देखने को मिल सकता है
राजनीतिक पार्टी बनने के बाद यह दूसरा अवसर था जब आम आदमी पार्टी ने पूरे दमखम से सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. चुनाव प्रचार में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से लेकर सभी नेता जोर-जोर से उतार कर जनता से वोट की अपील की थी. इसलिए भी आज आने वाले चुनाव नतीजे यह बता देगा कि AAP को हरियाणा की जनता ने कितनी गंभीरता से लिया.
अरविंद केजरीवाल का हरियाणा से ऐसा है नाता
अरविंद केजरीवाल हरियाणा के ही मूल निवासी हैं उन्होंने अपने आप को चुनाव प्रचार में हरियाणा का बेटा बताते हुए चुनाव प्रचार किया, तो उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बहू बनकर महिलाओं से वोट देने की अपील की थी. चुनाव में प्रत्याशी उतारने से पहले कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर आम आदमी पार्टी की बात शुरू हुई, लेकिन सहमति नहीं बनी.
राजनीतिक पार्टी बनने के बाद यह दूसरा अवसर था जब आम आदमी पार्टी ने पूरे दमखम से सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. चुनाव प्रचार में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से लेकर सभी नेता जोर-जोर से उतार कर जनता से वोट की अपील की थी. इसलिए भी आज आने वाले चुनाव नतीजे यह बता देगा कि AAP को हरियाणा की जनता ने कितनी गंभीरता से लिया.
साल 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सभी सीटों पर प्रत्याशियों की ज़मानत जब्त हो गयी थी. इस बार हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने 20 जुलाई को टाउनहॉल मीटिंग कर हरियाणा की जनता के लिए “केजरीवाल की गारंटी” की घोषणा भी कर दी थी.