Udayprabhat
Breaking Newsराजनीति

अगर AAP और कांग्रेस का गठबंधन होता तो हार जाती बीजेपी! पढ़िए क्या बोले राघव चड्ढा

राघव चड्ढा का कांग्रेस पर निशाना x पर लिखा-‘आज वो भी पछता रहा होगा मेरा साथ छोड़कर, अगर साथ-साथ चलते तो कुछ और बात होती’

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा. अरविंद केजरीवाल का जादू जाटलैंड पर नहीं चल पाया और ये नतीजे बताते हैं कि आम आदमी पार्टी को अपनी मौजूदा राजनीति की दिशा पर और मेहनत करने की जरूरत है. वहीं कांग्रेस भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्ता तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सकी. नतीजों के बाद AAP नेता राघव चड्ढा ने इशारों-इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधा है.

बता दें, AAP-कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो सका. चुनाव के नतीजे सामने आए पता चला कि आम आदमी पार्टी को हरियाणा में क्षेत्रीय पार्टियों से भी कम वोट मिले. आम आदमी पार्टी को 1.79 व कांग्रेस को 39.09 प्रतिशत वोट मिले. हरियाणा में भाजपा 48 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस 37 सीट ही जीत सकी. अब AAP नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा है कि “हमारी आरज़ू की फिक्र करते तो कुछ और बात होती, हमारी हसरत का ख्याल रखते तो एक अलग शाम होती. आज वो भी पछता रहा होगा मेरा साथ छोड़कर, अगर साथ-साथ चलते तो कुछ और बात होती

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के आसार थे. दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी गठबंधन को लेकर तैयार थे. 12 सितंबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख थी. इससे एक दिन पहले तक दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बात चलती रही. बताया जा रहा है कि सीट के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन नहीं हो सका.

Leave a Comment