Udayprabhat
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

यूपी में 7500 छात्राएं बनेंगी एक दिन के लिए DM-SP… योगी सरकार की अनूठी पहल

यूपी सरकार के मिशन शक्ति के तहत सरकारी स्कूल की 7500 छात्राएं एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनेंगी. इसके लिए हर जिले से 100-100 छात्राओं का चयन किया जाएगा. इससे पहले भी कई छात्राएं एक दिन के लिए डीएम और एसपी का पद संभाल चुकी हैं.

यूपी में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 7,500 छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनाया जाएगा.

इसके लिए हर जिले से 100-100 छात्राओं का चयन किया जाएगा. इसके जरिए उनमें जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता का विकास किया जाएगा. यूपी के कैबिनेट मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव देना और उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व गुणों का विकास करना है. चयनित बालिकाएं डीएम, सीडीओ, बीएसए, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, डीआईओएस जैसे पदों पर एक दिन के लिए कार्य करेंगी.

Leave a Comment