Udayprabhat
Breaking NewsTravelदेश

आगरा-मथुरा जाने वालों का सफर होगा आसान, बनेगा 216 किमी लंबा फोरलेन; 1,527 करोड़ जारी

मथुरा से बरेली तक 216 किमी. का प्रोजेक्ट, अब शुरू होगा भूमि अधिग्रहण
बदायूं बाइपास से बरेली प्रस्तावित रिंग रोड तक पैकेज, फोर के लिए जारी हुई धनराशि

बदायूं के रास्ते आगरा-मथुरा जाने वाले लोगों का सफर आसान होने वाला है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को बदायूं-बरेली पैकेज फोर के लिए 1,527 करोड़ जारी कर दी, जिससे भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करने का दावा किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार परियोजना को आगामी दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा है ।धनराशि स्वीकृत होने से बदायूं-बरेली के बीच 87 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार परियोजना के तहत चार बाइपास भी बनने हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) एनएच-530-बी पर बरेली से मथुरा तक 216 किमी. लंबा फोरलेन का निर्माणाधीन है। चार चरणों में निर्माणाधीन राजमार्ग के पहले चरण का काम आगरा व अन्य तीन चरणों का काम बदायूं एनएचएआइ कर रहा है। पहले चरण में मथुरा से हाथरस, दूसरे में हाथरस से कासगंज, तीसरे में कासगंज से बदायूं व चौथे चरण में बदायूं से बरेली तक निर्माण किया जाना है।

Leave a Comment