Udayprabhat
Entertainmentदेश

सामंथा रूथ प्रभु ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू संग रचाई शादी, देखें तस्वीरें!

मुंबई: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने सोमवार, 1 दिसंबर को फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ शादी कर अपने नए जीवन की शुरुआत की। शादी का भव्य और प्राइवेट सेरेमनी कोयंबटूर के ईशा योगा सेंटर में संपन्न हुआ। इस खास मौके पर केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल थे, जिससे शादी का माहौल बेहद सुकून और रोमांटिक बना रहा।

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर शादी की पहली तस्वीरें शेयर करते हुए अफवाहों पर विराम लगाया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सामंथा लाल और सुनहरी ब्राइडल साड़ी, हैवी गोल्ड ज्वेलरी और खूबसूरत मेकअप में बेहद रॉयल और ग्लैमरस नजर आ रही थीं। उनके बालों में सजा गजरा और ट्रेडिशनल लुक ने उनकी खूबसूरती को और निखारा। वहीं राज निदिमोरू ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ बेज रंग की नेहरू जैकेट पहनकर क्लासी और स्टाइलिश लुक दिखाया।

तस्वीरों में कपल को लिंग भैरवी के सामने अंगूठी पहनाते और आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद दोनों ने साथ में आरती की और अपने नए जीवन की शुरुआत की। एक फ्रेम में सामंथा गर्व से अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं, तो दूसरे फ्रेम में कपल खूबसूरती से फूलों से सजे दरवाजे के पार अपने नए सफर की ओर बढ़ता दिखा।

सामंथा और राज की शादी की खबर आते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार और शुभकामनाओं की बौछार की। वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, अनन्या पांडे, अनुपमा परमेश्वरन, कल्याणी, अथिया शेट्टी, अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा, राम चरण की पत्नी उपासना, दीया मिर्जा, सोनाली बिंद्रे और निमरत कौर सहित कई स्टार्स ने कपल को अपनी शुभकामनाएं दीं।

शादी की खबर के बीच राज निदिमोरू की एक्स-वाइफ श्यामली का क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्यामली ने लिखा, “डिस्प्रेट लोग डिस्प्रेट काम करते हैं।” माना जा रहा है कि यह पोस्ट उन्होंने अपने एक्स-हस्बैंड राज को टारगेट कर शेयर किया। सामंथा और राज की मुलाकात वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें लगातार चल रही थीं, लेकिन अब सामंथा ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर अपनी लव स्टोरी को पब्लिकली कन्फर्म किया।

आपको बता दें कि सामंथा ने पहले तेलुगु स्टार नागा चैतन्य से शादी की थी। चार साल तक साथ रहने के बाद दोनों का तलाक 2021 में हुआ। अब सामंथा और राज अपने नए सफर की शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ झलक रही है।

Leave a Comment