Udayprabhat
Entertainmentदेश

कपिल शर्मा और हनी सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘फुर्र’ टीजर ने बढ़ाया फैंस का टेम्परेचर

Phurr Song Teaser: कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा और म्यूजिक के बादशाह यो यो हनी सिंह एक साथ नजर आने वाले हैं, और सोशल मीडिया पर पहले ही हलचल मच चुकी है।
उनका नया गाना ‘फुर्र’ (Furr) जल्द रिलीज होने वाला है, जिसका टीजर अब फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में है।

टीजर में कपिल ब्लैक और गोल्डन आउटफिट में स्टाइलिश एंट्री करते नजर आते हैं, चारों तरफ खूबसूरत हसीनाओं का जलवा है और कपिल की नजरें बार-बार भटक रही हैं। तभी सीन में एंट्री होती है हनी सिंह की — दोनों एक-दूसरे की ‘लव लाइफ’ को लेकर  मजाकिया अंदाज में भिड़ते दिखते हैं।

तीन अदाकाराएं — त्रिधा चौधरी, आयशा खान और पारुल गुलाटी — दोनों को इग्नोर कर चली जाती हैं, और ये दोनों सितारे रह जाते हैं अकेले, लेकिन एटीट्यूड से फुल!

इस गाने को यो यो हनी सिंह और जोश बरार ने गाया है, लिरिक्स राज बरार के हैं और रैप लियो ग्रेवाल का। बीट्स इतने जबरदस्त हैं कि सुनते ही डांस फ्लोर पर पैर थिरकने लगें।

‘फुर्र’ 14 नवंबर को रिलीज होगा, जबकि कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
10 साल बाद कपिल फिर से बड़े पर्दे पर रोमांस और कॉमेडी का तड़का लगाने लौट रहे हैं — और इस बार चार नहीं, “दिल” और “दिमाग” दोनों की हालत ‘फुर्र’ करने को तैयार हैं!

Leave a Comment