Udayprabhat
Entertainment

‘कुबूल है से सात फेरों तक’ बिग बॉस फेम सारा खान ने रचाई दूसरी शादी

सारा ने पहली शादी अली मर्चेंट से 2010 में रचाई थी और साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया था.

मुंबई: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस 4 फेम सारा खान ने एक बार फिर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। लंबे समय तक अपनी निजी जिन्दगी को निजी रखने वाली सारा ने आखिरकार दोबारा शादी कर ली है, कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही हैं.

सारा ने 6 दिसंबर को अपने लंबे समय के पार्टनर कृष पाठक के साथ शानदार और पारंपरिक अंदाज में शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

दिलचस्प बात यह है कि कपल ने 6 अक्टूबर को चुपचाप कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन अब बारी थी ग्रैंड सेलिब्रेशन की। सारा और कृष ने हिंदू और मुस्लिम दोनों ही रीति-रिवाजों से शादी कर सबको अपना प्रेम और एकता का खूबसूरत संदेश दिया।

तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने लिखा—
“क़ुबूल है’ से ‘सात फेरे’ तक… हमारे प्यार ने अपनी स्क्रिप्ट खुद लिखी है।”

सारा की यह शादी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले 2010 में उन्होंने टीवी एक्टर अली मर्चेंट से शादी की थी, जो एक साल बाद ही टूट गई थी। पूरे 14 साल बाद सारा ने दोबारा अपनी जिन्दगी में नई शुरुआत की है।

जहां सारा इस समय 35 साल की हैं, वहीं कृष 32 के हैं। दोनों ने कुछ समय पहले अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें भी शेयर की थीं और दिसंबर में ग्रैंड सेरेमनी का एलान किया था—जो अब खूबसूरत हक़ीक़त बन चुकी है।

सोशल मीडिया पर कपल की शादी की झलकियाँ छाई हुई हैं और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने सारा-कृष को दिल से बधाइयाँ भेजी हैं।

अपने कैप्शन में कपल ने लिखा था—
“दो आस्थाएं, एक कहानी… हमारा मिलन विभाजन नहीं, बल्कि प्रेम की एकता का उदाहरण है। दिसंबर में हमारी प्रतिज्ञाएँ हमें हमेशा के लिए एक कर देंगी।”

Leave a Comment