Udayprabhat
Entertainmentदुनियादेश

‘थामा’ ट्रेलर हुआ रिलीज..आयुष्मान खुराना और रश्मिका की रोमांटिक जादुई मुलाकात, इस दिन रिलीज होगी फिल्म!

पिशाचों की दुनिया में प्यार की कहानी – थामा का रोमांटिक ट्विस्ट

मुंबई: इस दिवाली मड्डॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का नया धमाका आने वाला है। “थम्मा”, हमारी लोककथा की एक भूली हुई दास्तान, बड़े पर्दे पर जीवंत होने जा रही है। यह फिल्म मड्डॉक की पहली प्रेम कहानी है, जिसे प्रस्तुत किया है दिनेश विजन ने और निर्देशन किया है आदित्य सरपटदार ने।

फिल्म में दर्शकों को हँसी, रोमांच और हल्की डरावनी कहानी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। थम्मा की कहानी, जो लंबे समय से लोककथाओं में छुपी थी, अब आधुनिक अंदाज में सिनेमाघरों में जीवंत होगी। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का संतुलित तालमेल दर्शकों को पूरी कहानी में बांधे रखेगा।

“थम्मा” 21 अक्टूबर से दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म न केवल हॉरर-कॉमेडी प्रेमियों के लिए, बल्कि पूरे परिवार के लिए मनोरंजक अनुभव साबित होगी। दिवाली के त्यौहार पर थम्मा का मजेदार और रोमांचक अनुभव, दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचेगा और हँसी के साथ रोमांच का आनंद देगा।

2.54 मिनट के ट्रेलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की धमाकेदार एंट्री के साथ ट्रेलर की शुरुआत होती है, जिसमें वह कहते हैं, “आज से हम इंसानों का खून पिएंगे, अपनी टीम को बड़ा करेंगे और दुनिया पर राज करेंगे, और मैं बनूंगा तुम्हारा थामा।” इसके बाद स्क्रीन पर डरावने विजुअल्स दिखाई देते हैं।

ट्रेलर में आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन का आमना-सामना होता है और अचानक रश्मिका मंदाना की एंट्री होती है, जो आयुष्मान के इश्क में उलझ जाती हैं। फिल्म में आयुष्मान का रूप बदलता है, दांत निकलते हैं, और रश्मिका उनके जादुई शक्तियों से हैरान हो जाती है। एक दृश्य में रश्मिका खंजर घोंपती हैं, लेकिन आयुष्मान के घाव एक पल में भर जाते हैं।

“थामा” मड्डॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का अगला प्रोजेक्ट है, जिसने अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस में उत्साह पैदा कर रखा है। इसे आदित्य सरपोतदार ने निर्देशित किया है और दिनेश विजन प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म को एक “खूनी प्रेम कहानी” और रोमांटिक सबप्लॉट वाली दुनिया की पहली हॉरर-कॉमेडी बताया जा रहा है।

फिल्म की कहानी पिशाचों और उनकी दुनिया पर आधारित है, जिसमें हास्य, रोमांस और हॉरर का मिश्रण दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखेगा। फैंस इस दिवाली थामा की रोमांचक और मजेदार दुनिया का अनुभव सिनेमाघरों में करने के लिए तैयार हैं।

Leave a Comment