Udayprabhat
Uncategorized

पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला

देहरादून। प्रेमनगर के मिठीबेरी में पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। दो महीने पहले ही फरवरी में दोनों की शादी हुई थी। रात को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अब तक मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम प्रतिभा और हत्यारोपी पति का नाम दीपक शर्मा है। दीपक दिहाड़ी मजदूरी करता है। पत्नी का गला घोंटकर मार डालने के बाद दीपक खुद ही उसे अस्पताल ले गया था। सुबह पुलिस को डेथ मेमो मिला तो सारी बात सामने आई। पुलिस ने दीपक शर्मा को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Comment