Udayprabhat
uttrakhandखेलखेलदेशराज्य

अटल उत्कृष्ट विद्यालय पतलोट में न्याय पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना

अटल उत्कृष्ट विद्यालय पतलोट में न्याय पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना सम्पन्नपतलोट
दो दिवसीय विभागीय आदेशों के अनुपालन में अटल उत्कृष्ट एस बी एस एम राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज, पतलोट, नैनीताल में दो दिवसीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना का आयोजन हुआ। खण्ड शिक्षा अधिकारी सुलोहिता नेगी के मार्गदर्शन व प्रधानाचार्य आशुतोष साह के दिशा-निर्देशन में मुख्य अतिथि प्राचार्य जी एस यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
रा इ का पतलोट से नीरज भट्ट, हिमांशु भट्ट, रोहित मटियाली, महिपाल आर्य तथा रा इ का चकडोबा से योगेश नदगली का छात्रवृति ट्रायल में विकास खंड स्तर के लिए चयन हुआ। चयनित छात्र विकास खंड स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता हेतु अटल उत्कृष्ट एस बी एस एम राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज, पतलोट नैनीताल में ही प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर विकास चौहान ब्लाक समन्वयक खेल, गोकुल लोहनी, सुषमा डोभाल आदि उपस्थित रहे। सम्पूर्ण गतिविधियों का संचालन संजय कुमार, प्रवक्ता भूगोल द्वारा किया गया।

Leave a Comment