कारगिल विजय दिवस की 25वीं सालगिरह पर 450 पौधों का रोपण किया गया।
कोटद्वार। कारगिल विजय दिवस की 25वीं सालगिरह पर वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडीचौड़ में निवर्तमान पार्षद सुखपाल शाह के नेतृत्व में 450 पौधों का पूरे अपने वार्ड में रोपण किया गया। जिसमें दो प्रगतिशील कृषकों ने अपने खेत में आम और लीची का बगीचा भी लगाये गए अन्य स्थानीय किसानों ने अपने-अपने निजी भूमि पर एक एक फलदार पौधों का रोपण किया गया जिसमें आम, अमरूद, लीची, कटहल, अनार , नींबू, फलदार पौधों को लगाया गये इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि अभी पिछले दिनों क्षेत्र का तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया था इसका मुख्य कारण बहुत ज्यादा पेड़ों का कटना तथा उनकी जगह पर पेड़ों को न लगाना है इसी को देखते हुए कारगिल विजय दिवस पर वार्ड 37 में 450 पेड़ों से अधिक स्थानीय किसानों ने अपने-अपने खेतों में लगाय निवर्तमान पार्षद सुखलाल शाह ने कहा कि वर्तमान में हरेला पर्व भी चल रहा है आगे भी और फलदार पेड़ों को लगाया जाएगा इस अवसर पर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंडित चंद्र मोहन,पूर्व प्रधान पुष्पा देवी शाह,राजेंद्र सिंह चौहान, नयन सिंह बिष्ट, हरि सिंह रावत, महेंद्र सिंह, सुरेशचंद, शीशपाल सिंह रावत, बलवंत सिंह, प्रेमलाल, कमलेश सिंह, लव किशोर शर्मा आदि बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने प्रतिभाग किया।
