Udayprabhat
uttrakhandक्राइम

कोतवाली पहुंचे एक सैनिक ने पुलिस ने लगाई गुहार कि वह उसे उसकी पत्नी से बचाएं

उत्तराखंड। घर आये फौजी ने लगाई पुलिस से गुहार, बोला पत्नी डंडों से पीटती है, और तो और…रुड़की कोतवाली पहुंचे एक सैनिक ने पुलिस ने गुहार लगाई कि वह उसे उसकी पत्नी से बचाएं। पत्नी हर रोज उसको पीटती है, झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है।किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करती रहती है
बुधवार सुबह ढंडेरा क्षेत्र के एक कालोनी निवासी सैनिक ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि वह कश्मीर में तैनात है। इन दिनों छुट्टी पर आया है। जब से छुट्टी पर आया है तब से पत्नी किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करती रहती है उसके साथ मारपीट करती है।उसको इस बात की आशंका है कि वह किसी दिन उसकी हत्या कर सकती है, इसलिए उसकी सुरक्षा की जाए। बुधवार को भी घर से उसको पीटकर निकाला गया। इसके बाद कोतवाली से पुलिसकर्मी महिला को बुलाने के लिए पहुंच गए जब महिला कोतवाली पहुंची तो हंगामा हो गया।दोनों कोतवाली में ही आपस में भिड़ गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों को शांत कराया। पति घर जाने को तैयार नहीं है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच के विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment