Udayprabhat
uttrakhand

जनपद चमोली में पोलिया बूथ बनाया गया उनको 03 मार्च को खुला रखते हुए वहां पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

गोपेश्वर चमोली चमोली के अपर जिलाधिकारी ने कहा कि एनएच, बीआरओ, टीएचडीसी, एनटीपीसी एवं अन्य निर्माण कार्यो में लगे मजदूरों के बच्चों तक भी पोलियो खुराक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पोलियो खुराक पिलाने के लिए 5 ट्रान्सिट बूथों सहित कुल 608 पोलियो प्रतिरक्षण बूथ बनाए गए है। इन बूथों में 03 मार्च को 38,335 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान की सफल संचालन के लिए 238 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। वहीं बूथों पर 2432 स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। प्रमुख स्टेशन कर्णप्रयाग, थराली, जोशीमठ, चमोली तथा गोपेश्वर में ट्रांजिट टीम रखी जाएगी। उन्होंने सभी विभागों से इस अभियान के संचालन में सहयोग की अपील की है।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव शर्मा, एसीएमओ डॉ अभिषेक गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, स्वास्थ्य विभाग के महेश देवराडी, रचना, उदय सिंह रावत आदि सहित ब्लाक स्तर के चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।    

Leave a Comment