मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम भागूवाला में उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी का उत्तराखंड सीमा से सटे सीमावर्ती गांव ग्राम भागूवाला में फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। मुफ्ती शमून कासमी दिवंगत पूर्व सांसद सर्वेश कुमार को श्रद्धांजलि देने उनके निवास स्थान पर जा रहे थे। स्वागत करने वालों में कारी इदरीस , मौलाना नासिर , मौलाना इरफान , अनवर अहमद कप्तान ,कारी शोएब नफीस , हाफिज इस्लामुद्दीन , फुरकान अहमद , हाफिज एहसान , डॉक्टर इब्ने सऊद , मौलाना सलीम , मौलाना उस्मान , कारी शौकत , अहमद अली , हाफिज रिजवान , आदि लोग मौजूद रहे।
