प्रेस विज्ञप्ति
सेवामे,
संपादक
समस्त प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक मिडिया व पोर्टल देहरादून।
विषय :-वृक्षारोपण
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा हरेला उत्सव में भागीदारी करते हुए प्रथम चरण मे आज होरावाला क्षेत्र में 108 औषधिय पौधों को लगाया गया समिति द्वारा मानसून मे गयारह सौ पेड़ पौधे लगाने /वितरित करने का लक्ष्य है।
समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहाँ की पौधारोपण /वृक्षारोपण तभी सार्थक होता है ज़ब पौधों को लगाने के बाद उनकी उचित देखभाल हो अन्यथा रोपे गए पौधे काल के गर्त मे समा नष्ट हो जाते है।
समिति ने होरवाला क्षेत्र मे समिति के एक साथी श्री अभय उनियाल जी की भूमि पर आज समिति के संरक्षक श्री पवन शर्मा जी द्वारा उपलब्ध करवाए हुए आंवला, अर्जुन, नीम, हरड़, बेलपत्र, बहेड़ा, सहजन, सहतूत, तुलसी, अमलतास, हार श्रीगार, अमरुद, जामुन, बकायन व कचनार के 108 पौधे लगाए जिनकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी अभय उनियाल जी व उनके परिवार ने ली तथा कहाँ की अपनी संतान की तरह सभी पौधे की देखभाल कर उनको वृक्ष बना देहरादून के पर्यावरण की रक्षा मे योगदान दिया जायेगा।
आज के कार्यक्रम मे अरुण कुमार शर्मा, रूचि शर्मा, अभय उनियाल, रश्मि उनियाल,आभार बडथवाल, रुक्मणि शर्मा, डॉ अजय वशिष्ठ, मधु शर्मा, ख़ुशी, आभा, श्री,वासु वशिष्ठ, वसुधा वशिष्ठ, जयकुमार भारद्वाज, वी के शर्मा, अमृता शर्मा, पंकज शर्मा, प्रेरणा शर्मा,विधा भारद्वाज, भूमि, भारती जोशी, संगीता सहरामा, आशिमा राणा,डॉ अनुज शर्मा,रेनू शर्मा, श्रेष्ठा शर्मा,विवेक शर्मा, प्रेम खुराना, अनिल कुमार पांडे,नीना पांडे, वंशिका पांडे आदि सम्मलित रहे।
कृपया समाचार अपने समाचार पत्र /न्यूज़ चैनल /पोर्टल मे प्रकाशित /प्रसारित कर सहयोग करे।
धन्यवाद।
अरुण कुमार शर्मा
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति (रजि.)
7017613485
9897408425
