Udayprabhat
uttrakhandराज्य

सी-विजिल एवं कंट्रोल रूम को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।

निष्पक्ष चुनाव हेतु अपनी ड्यूटी करें एवं किसी भी प्रकार की शंका एवं सहायता के लिए सहायक व्यय प्रेक्षक, रिटर्निंग ऑफिसर या नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण से सम्पर्क कर सकते हैं या सीधे उन्हें भी फोन कर सूचित कर सकते हैं। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां ने व्यय प्रेक्षक को निर्वाचन की तैयारियों एवं टीमों के कार्य प्रगति से अवगत कराया।

जोशीमठचमोली बैठक में सहायक व्यय प्रेक्षक हनी दहिया, प्रभारी अधिकारी लेखा दल मो0 असलम सिद्वीकी, प्रभारी अधिकारी वीवीटी सौरभ बहुगुणा, प्रभारी वीएसटी विनोद कुमार ममगाई एवं नरेन्द्र रावत आदि उपस्थित थे। उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दल के प्रभारी अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

बैठक के बाद व्यय प्रेक्षक मनदीप पंवार ने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के कार्यालय, सी-विजिल एवं कन्ट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोशल मीडिया और पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखी जाए। सी-विजिल एवं कंट्रोल रूम को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।

Leave a Comment