हरीश थपलियाल
उत्तरकाशी| जब कोई अपनी जान पर खेलकर किसी और की जान बचाए उस समय ही शायद ही वह अपनी प्रसिद्धि के बारे में सोच रहा हो. इन्ही जांबाजों को दुनिया सलाम करती है.
ऐसी ही कहानी है तत्कालीन बड़कोट थाने के एसओ विनोद थपलियाल (SO Vinod Thapaliyal)) की. उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) के जवान को अपनी जान पर खेलकर अधिकारियों की रक्षा करने के लिए राज्य स्थापना दिवस 2019 में जीवन रक्षक पदक दिया गया था.
इस साल उत्तराखंड पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (Police Head Constable) व एसआई रैंकर्स (SI Rankers) भर्ती परीक्षा में यह सवाल पूछा गया कि किस एसओ को 2019 में जीवन रक्षा पदक दिया गया. बड़कोट थाना के तत्कालीन एसओ और वर्तमान में एसओ सदर विनोद थपलियाल की यह एक उपलब्धि है. अपनी बहादुरी के लिए उन्हें एक अलग पहचान मिली है. खासकर युवा पीढ़ी के नौजवानों के लिए उनकी यह उपलब्धि मिसाल है.
उत्तरकाशी में बिजली चोरों को मिला विजिलेंस का सरप्राइज..22 लोगों पर मुकदमा दर्ज
कैसे की अधिकारियों के जीवन की रक्षा ?
17 जुलाई 2018 की देर शाम तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ददनपाल वापस लौट रहे थे. भूस्खलन जोन को पार करना आसान नहीं था. पहाड़ी से पत्थरों की बरसात हो रही थी। ऐसे में तत्कालीन बड़कोट थाने के एसओ विनोद थपलियाल और कांस्टेबल (चालक) ममलेश रावत ने अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई, तो इतने में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बडकोट थाने की उसी गाड़ी से भूस्खलन जोन पार करने की ठानी. भूस्खलन जोन के बीच गाड़ी पहुंची ही थी कि पत्थरों की बरसात तेज हो गई. गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई तो एसपी ददन पाल घायल हुए. दोनों जांबाजों ने क्षतिग्रस्त गाड़ी के अंदर से डीएम और एसपी को किसी तरह बाहर निकाला. पत्थरों के लगातार बरसने के बावजूद पैदल ही दोनों अधिकारियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया. ये घटना आज भी रोंगटे खड़े करती है.
विनोद थपलियाल को थाना सदर, गजेंद्र बहुगुणा को धरासू थाने की जिम्मेदारी
सीमांत जनपद उत्तरकाशी (Border District Uttarakashi) के दो जांबाजों को राष्ट्रपति (President) की ओर से जारी जीवन रक्षक पदक-2019 का सम्मान राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून (Dehradun) में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (Governor Baby Rani Maurya) ने दिया. यह पदक धरासू के थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल और कांस्टेबल ममलेश रावत को उत्तरकाशी जिले के दो वरिष्ठ अधिकारियों की जान बचाने के लिए दिया गया.
HIGHLIGHT –
http://udayprabhat.co.in/hindi-news-national-congress-alliance-lost-majority-in-puducherry-assembly/
