Udayprabhat
uttrakhand

एडीएम ने की मुख्यमंत्री की घोषणाओं की क्रियान्वयन व प्रगति की समीक्षा

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा द्वारा वर्चुअल माध्यम से जनपद में  मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जुलाई 2021 से अब तक मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की वर्तमान स्थिति पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। समीक्षा के दौरान घोषणा पोर्टल पर दर्ज प्रगति की स्थिति (गतिमान कार्य-27, अपूर्ण कार्य-07, आंशिक पूर्ण-04) पर एडीएम ने सख्त रुख अपनाया।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़ी घोषणाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट एक कार्य दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।

Leave a Comment