Udayprabhat
uttrakhand

भुवन चंद्र खंडूरी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर किया शोक व्यक्त

चमोली: भाजपा नगर मंडल रानीगढ़ गौचर द्वारा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी ने किया। इस दौरान जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष अनूप नेगी, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश बिष्ट, अनिल नेगी, रंजन नेगी, सरोजनी देवी, जयन्ती देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने खंडूरी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी का निधन प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Comment