Udayprabhat
uttrakhand

कांग्रेस की तैयारी पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का तंज

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस की तैयारी लगातार जारी है। जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा इस समय कुमाऊं के दौरे पर हैं और पार्टी के पक्ष में प्रचार करने में लगे हुए हैं वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने कांग्रेस की तैयारी को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी अपने 11,447 बूथो पर मजबूत है और 270 मंडल पर कार्यकर्ता आम जनता से संवाद स्थापित कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस एक्टिव मोड में हो जाती है लेकिन भाजपा पिछले 5 वर्षों से लगातार चुनाव की तैयारी में है कांग्रेस की तैयारी का आम जनता पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है और आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से जीत होगी।

Leave a Comment