Udayprabhat
uttrakhand

अटल के जन्म दिन को सुसासन दिवस के रूप मे मनाएगी भाजपा, प्रदेश भर मे होंगे कार्यक्रम : मनवीर चौहान

25 दिसंबर को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई के जन्मदिन को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में व्यापक पैमाने पर मनाने जा रही है। कार्यक्रम के अनुसार बूथ स्तर पर अटल बिहारी वाजपई के व्यक्तित्व और कृतित्व को लेकर होने वाले कार्यक्रम श्रृंखलाओं के क्रियांन्वयन के लिए प्रदेश संयोजक और सहसंयोजकों की नियुक्ति की गई हैं।

वहीं इस बात पर पार्टी मुख्यालय में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 6 कार्यक्रमों का आयोजन कर अटल जयंती को पार्टी व्यापक स्वरूप में मनाने जा रही है । साथ ही उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में राज्य के सभी बूथों पर वाजपई जी के चित्रों पर पुष्पांजलि के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमे भारत रत्न पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व को लेकर चर्चा के कार्यक्रम किए जाएंगे । वहीं कार्यक्रम के दौरान काव्यांजलि और अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से भी श्रद्धेय अटल जी के अतुलनीय योगदान को याद किया जाएगा। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार की उपलब्धियों, गरीब कल्याण की योजनाओं और सुशासन पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के दौरान योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बैठकर उनके अनुभवों को साझा कर अन्य लोगों को भी लाभार्थी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Comment