Udayprabhat
uttrakhandराज्य

डालनवाला में होगा उत्तराखंड का पहला बाल मित्र थाना, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थाना डालनवाला में आज पहला बाल मित्र पुलिस थाने का उद्घाटन किया गया. उत्तराखंड पुलिस ने बाल अपराध की प्रवृत्ति रखने वाले बच्चों को सही दिशा देने के लिए यह महत्वपूर्ण पहल शुरू की है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने थाने का उद्घाटन किया.

वीडियो देखें –   https://fb.watch/3aewyP-057/

यहां बाल विकास आयोग की सहायता से बच्चों को काउंसलिंग दी जाएगी, उन्हें बताया जाएगा कि उनकी दुनिया बेहतर हो सकती है. बेघर हुए बच्चे, आपराधिक कार्यों में धकेल दिए गए बच्चों का जीवन बचाने के लिए यह महत्वपूर्ण शुरुआत मानी जा रही है.
डालनवाला थाने में उद्घाटन समारोह के दौरान थाने के कर्माचारी भी काफी उत्साहित दिखे. कार्यक्रम में सीएम रावत के साथ ही उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार बाल विकास आयोग की अध्यक्षा ऊषा नेगी भी मौजूद थीं.
यूं तो काफी समय से नई पीढ़ी के भविष्य के लिए इस तरह की योजना की जरूरत महसूस की जा रही थी. खैर, देर आए दुरुस्त आए, सीएम को सरकार में चार साल बाद ऐन चुनावों से पहले इस तरह के कार्यक्रमों से कुछ तो लाभ होगा.

 

ये है खासियत: 
बाल मित्र थाने बच्चों की काउंसलिंग बेहतर तरीके से की जाएगी। किसी भी अपराध में यदि बच्चों का नाम आता है तो वे पुलिस से भयभीत न होकर यहां आ सकेंगे। इसके साथ ही कुछ ऐसी महिलाएं भी आती हैं जिनके साथ बच्चे होते हैं तो वे भी यहां पर खेल सकेंगे। यही नहीं यदि कोई गायब बच्चा ढूंढने के बाद थाने लाया जाता है तो उसके लिए भी यहां अच्छा माहौल मिलेगा।

यदि किसी अपराध में कोई बच्चा पकड़ा जाता है तो उसे बाल थाने में रखा जाएगा। यह अवधि एक दिन से ज्यादा नहीं होगी। बाल थाने में घर जैसा माहौल देने का प्रयास किया जाएगा। थाने में खेलने, पढ़ने आदि की सुविधा मिलेगी। वहां पर एक बाल अधिकारी को भी तैनात किया जाएगा, जोकि बच्चों का ध्यान रखेगी। इस व्यवस्था का मकसद बाल अपराधियों को सुधारना है। अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले और गुमशुदा नाबालिगों को विशेष काउंसलिंग कराई जाएगी। बच्चों को बेहतर माहौल देने के लिए थाने की दीवारों पर कार्टून और परिसर में खेल के सामान भी रखे गए हैं।

 

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-breaking-fire-breaks-out-in-coronavirus-vaccine-manufacturer-serum-institute-of-india/

Leave a Comment