उत्तराखंड| मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत(CM Trivendra Singh Rawat) को आज दिल्ली एम्स(Delhi AIIMS) से डिस्चार्ज कर दिया गया है. सीएम ऑफिस(CMO) के मुताबिक सीएम अपने दिल्ली आवास पर दो दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे. सीएम रावत 18 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद से वद आइसोलेशन में थे. 27 दिसंबर को हल्के बुखार के बाद दून हॉस्पिटल में जांच करने पर उनके फेफड़ों में संक्रमण पाया गया था. रिपोर्ट आने के बाद सीएम को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था.
सीएम के फिजीशियन एनएस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री और उनका परिवार अब पूरी तरह स्वस्थ है.
