Udayprabhat
uttrakhandराज्यसुर्खियां

तथाकथित तीन हजार करोड़ घोटाला मामले में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिये उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

Trivendra Singh Rawat Resign

देहरादून| बीजेपी सांसद मेनका गांधी(BJP MP Maneka Gandhi) के उत्तराखंड(Uttarakhand) के भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड के सीईओ डॉ. अविनाश आनंद पर तीन हजार करोड़ रुपयों की गड़बड़ी के आरोप लगाने के बाद माहौल गर्माना लाजिमी है. मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत(Trivendra Singh Rawat) ने उत्तराखण्ड(Uttarakhand) भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड द्वारा जनपद उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ के अन्तर्गत भेड़ एवं बकरियों के पशुआहार क्रय में वित्तीय अनियमितताएं सम्बन्धित शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिये हैं.

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा कृषि उत्पादन आयुक्त, श्रीमती मनीषा पंवार की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया गया है. जांच समिति में अपर सचिव वित्त भूपेश तिवारी सदस्य होंगे. मुख्य सचिव ने जांच समिति से प्राप्त शिकायत पर 15 दिनों के भीतर अपनी जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं.

Leave a Comment