Udayprabhat
uttrakhandक्राइमदेहरादून

देहरादून में बुजुर्ग दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे लाखों रुपए, जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल अरेस्ट कर दंपती से 13 लाख की साइबर ठगी
मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने की शिकायत का डर दिखाकर मांगी रकम
रायपुर पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल

देहरादून: दून के सहस्त्रधारा रोड स्थित विसलिंग वुड्स अपार्टमेंट में रहने वाले एक दंपती से साइबर ठगों ने करीब 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई और साइबर क्राइम मुम्बई का अधिकारी बताकर दंपति को मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने की शिकायत का डर दिखाया। मुकदमा दर्ज कर रायपुर पुलिस छानबीन कर रही है।

रायपुर पुलिस के अनुसार पंकज अग्रवाल ने शिकायत में बताया कि उनके पास अनजान नम्बरों से कॉल आए। जिन्होंने खुद को दूरसंचार विभाग और मुम्बई क्राइम ब्रांच का अफसर बताया। कॉलर ने बताया कि उनके नाम पर केनरा बैंक में एक फर्जी खाता खुला है, जिससे दो करोड़ रुपए का अवैध लेनदेन हुआ है। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत 30-40 शिकायतें दर्ज हैं। मुम्बई पुलिस कभी भी उन्हें गिरफ्तार करने देहरादून पहुंच सकती है। कथित अधिकारियों ने उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाया। उन्हें सुप्रीम कोर्ट, आरबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जाली दस्तावेज भेजे गए। वेरिफिकेशन और एनओसी के नाम पर रुपयों की मांग की गई।

मानसिक तनाव में आकर दम्पति ने दो बार में अलग-अलग बैंक खातो से 12 लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब आरोपित उसके बाद भी रुपयों की मांग करते रहे तो उन्हें संदेह हुआ। बाद में पता चला कि वे एक बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Comment