Udayprabhat
uttrakhandहेल्थ

Uttarakhand: मेडिकल कॉलेजों में 140 असिस्टेंट प्रोफेसर तैनात, चिकित्सा मंत्री ने तैनाती प्रस्ताव को दी मंजूरी

देहरादून:  चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से विभिन्न संकायों में चयनित 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कालेजों में तैनाती दे दी गई है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों के तैनाती प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से मेडिकल कलेजों में शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होगा और शिक्षण, प्रशिक्षण व शोधात्मक कार्यो को नई गति मिलेगी। राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा शिक्षकों उच्च मानकों के अनुरूप विकसित करने में निरंतर प्रयासरत है। सरकार मेडिकल कॉलेजों में जहां आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करा रही है वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी बड़े स्तर पर तैनाती कर रही है। राजकीय दून मेडिकल कालेज में विभिन्न संकायों में 41 असिस्टेंट प्रोफेसरों को तैनाती दी गई है। इसी प्रकार राजकीय मेडिकल हरिद्वार में 12, राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर में 33, राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में 24, राजकीय मेडिकल कालेज रुद्रपुर में 02 और राजकीय मेडिकल कालेज अल्मोड़ा में 28 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रथम तैनाती दी गई है।

मेडिकल कालेजों में दो दर्जन से अधिक संकायों में संकाय सदस्यों की नियुक्ति की गई है, जिसमें विशेष तौर पर एनेस्थीसिया संकाय में 15 असिस्टेंट प्रोफेसरों को तैनाती मिली है। इसी प्रकार एनाटॉमी व पीडियाट्रिक्स में 7-7, ब्लड बैंक, रेडियोथेरेपी वडर्मेटोलाजी में 3-3, कम्युनिटी मेडिसिन व पैथोलाजी 12-12, डेंटिस्ट्री 2, इमरजेंसी व फरेन्सिक मेडिसिन 1-1, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, रेस्पी रेट्रीमेडिसिन व फार्माकोलाजी 5-5, माइक्रोबयोलाजी व आथा पीडिक्स 9-9, अब्स्टेट्रीक एंडगायनी 8 और ओटो-राइनो-लेरिंगोलजी, बायोकैमेस्ट्री, साईकाइट्री व फिजियोलजी संकाय में 6-6 असिस्टेंट प्रोफेसरों को तैनाती मिली है। डॉ. रावत ने कहा कि मेडिकल कालेजों में मानकों के अनुरूप प्रत्येक संकाय में फैकल्टी की तैनाती से न केवल मेडिकल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।

Leave a Comment