Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में CM धामी ने किया ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इंडिया’ पुस्तक का विमोचन

बोले—साहित्य समाज की सांस्कृतिक आत्म

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मोहनी रोड स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वेणु अग्रहारा ढींगरा द्वारा लिखित पुस्तक ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इंडिया’ का विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने में साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक विशेष रूप से महिलाओं को आगे बढ़ने और अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में महिला सशक्तीकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है, जो महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की आत्मा उसकी संस्कृति में बसती है और सरकार परंपराओं को संजोए रखने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों से आयोजित इस पहल ने प्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने और राज्य के विकास में सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया है।

Leave a Comment