Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के साथ 2 अवैध बांग्लादेशी महिलाओं को किया गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन कालनेमि अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अवैध रूप से भारत में रह रही बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया।

कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने 24 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 28 वर्षीय बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कोविड के दौरान भारत में अवैध प्रवेश करने और फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाकर देहरादून में रहने की बात स्वीकार की। उसके पास से आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी और आयुष्मान कार्ड सहित बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुए। भूमि शर्मा ने स्थानीय युवक से नाम-पता बदलकर विवाह किया था। इसके अतिरिक्त 41 वर्षीय बॉबी खातून को भी हिरासत में लिया गया, जो 2023 में अवैध रूप से भारत आई थी और मजदूरी कर जीवन यापन कर रही थी। उसे भारत सरकार के निर्देशानुसार बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा।

पुलिस ने भूमि शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद करने वालों की भी जांच जारी है। इस कार्रवाई के साथ ही ऑपरेशन कालनेमि के तहत अब तक 17 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है, जिनमें से 9 को डिपोर्ट किया जा चुका है।

Leave a Comment