देहरादून: विकासनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुई स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों सोहेल और आवेश को गिरफ्तार किया है।
4 नवंबर को ग्राम उभरेऊ निवासी भगत सिंह से विकासनगर पेट्रोल पंप गली में दो युवकों ने नकदी छीन ली थी। शिकायत के बाद थाना विकासनगर में मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का पता लगाया। 14 नवंबर को पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को बकरी फार्म क्षेत्र से पकड़ा और उनके कब्जे से छिनी गई नकदी, पर्स और आधार कार्ड बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने नशे की लत के कारण स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
