Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

उपनल कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल बोले- न्याय मिलने तक साथ नहीं छोड़ेंगे

देहरादून: उपलन कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों पर राज्य सरकार की चुप्पी के बीच उनका आंदोलन दसवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत कर्मचारियों को समर्थन देने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनके संघर्ष को कांग्रेस का खुला समर्थन दिया।

गोडियाल ने कहा कि उपनल कर्मचारियों की वर्षों से उठ रही आवाज को अनदेखा करना सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की कठोरता और तानाशाही के कारण कर्मचारी सड़क पर बैठने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा, “उपनल कर्मचारी राज्य की रीढ़ हैं। 10 दिनों से सड़क पर बैठे कर्मचारी सरकार की कठोरता का जीता-जागता उदाहरण हैं। कांग्रेस उनके साथ है और जब तक न्याय नहीं मिलता, हम पीछे नहीं हटेंगे।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर कर्मचारियों के हितों, रोजगार सुरक्षा और संविदा प्रणाली में सुधार को लेकर “जानबूझकर मौन” रहने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मचारी न्यूनतम वेतन, समान कार्य–समान वेतन, सेवा सुरक्षा और पारदर्शी नीति जैसी मूलभूत मांगें कर रहे हैं, जिन्हें सरकार को तत्काल गंभीरता से लेना चाहिए।

गोडियाल ने मांग रखी कि सरकार:

उपनल कर्मचारियों से तुरंत वार्ता शुरू करे

उनकी मांगों पर समयबद्ध समाधान दे

और रोजगार व भविष्य सुरक्षा को लेकर पारदर्शी नीति लागू करे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर स्तर पर कर्मचारियों के साथ खड़ी है, और यदि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करती है तो वे स्वयं उपनल कर्मियों के साथ मिलकर सरकार का अभिनंदन करेंगे।

Leave a Comment