Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

दून डिफेन्स ड्रीमर्स की दो बेटियों का भारतीय वायुसेना में चयनित

देहरादून: देहरादून स्थित दून डिफेन्स ड्रीमर्स अकादमी की दो प्रतिभाशाली छात्राओं ने भारतीय वायुसेना में चयन पाकर शहर और संस्थान का गौरव बढ़ाया है। स्नेहा राणा ने 4 AFSB वाराणसी से तथा जिनिशा नांदेचा ने 3 AFSB गांधीनगर से SSB इंटरव्यू में सफलता हासिल कर अधिकारी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है।

देहरादून निवासी स्नेहा राणा बचपन से ही वर्दी और देशसेवा से प्रेरित रही हैं। AFCAT उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने SSB की तैयारी दून डिफेन्स ड्रीमर्स से की, जहाँ उनकी नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति, टीमवर्क और आत्मविश्वास को निखारा गया। SSB की पूरी प्रक्रिया में उनका संयमित व परिपक्व रवैया चयन बोर्ड को प्रभावित करता रहा।
जिनिशा नांदेचा ने भी AFCAT के बाद संस्थान के Free SSB Batch में प्रशिक्षण लिया। उनकी स्पष्ट सोच, अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक दृष्टिकोण ने उन्हें AFSB गांधीनगर में Recommended दिलाया।
अकादमी के Founder हरि ओम चौधरी और Co-Founder अंकिता तनेजा ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए इसे देशभर की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया।

Leave a Comment