Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

सड़क सुरक्षा पर सख्त हुई पुलिस, दस माह में दोगुनी से अधिक कार्रवाई से सुधरने लगा ट्रैफिक अनुशासन

देहरादून: सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और ट्रैफिक अनुशासन कायम करने के लिए दून पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे यातायात अभियान के तहत इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक पुलिस ने पिछले वर्ष की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक कार्रवाई की है।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4589 चालकों को हवालात की सैर कराई गई, जबकि ओवरस्पीडिंग के 29,043, रेड लाइट जंप के 48,162 और बिना हेल्मेट चलने वालों के 19,248 चालान किए गए। ट्रिपल राइडिंग, नाबालिग चालकों और मोबाइल प्रयोग करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हुई। वर्ष 2024 में कुल 1,21,131 चालानों की तुलना में इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 1,72,499 पहुंच गई। पुलिस सोशल मीडिया व गोष्ठियों के माध्यम से युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक भी कर रही है।

Leave a Comment