Udayprabhat
uttrakhand

बलभद्र खलंगा विकास समिति का स्वच्छता अभियान

देहरादून: खलंगा मेला से पूर्व बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा सागरताल नालापानी स्थित ऐतिहासिक खलंगा मेला स्थल पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य मेला आरंभ होने से पहले स्थल की सफाई करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना था।

समिति के अध्यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापा ने बताया कि समिति हर वर्ष मेला से पहले और बाद में इस रमणीक स्थल की स्वच्छता सुनिश्चित करती है ताकि पर्यटक स्वच्छ वातावरण में ऐतिहासिक गौरव का अनुभव कर सकें। उन्होंने कहा कि “खलंगा मेला केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पर्यावरण और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।” स्वच्छता अभियान के दौरान समिति के सदस्यों और स्थानीय समाजसेवियों ने मेला स्थल पर फैले कूड़ा-कर्कट, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर स्थल को स्वच्छ बनाया। साथ ही उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

समिति की सचिव प्रभा शाह ने जानकारी दी कि आगामी 30 नवम्बर को 51वां खलंगा मेला इसी रमणीय स्थल पर भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “मेला स्थल की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने में समिति के सदस्यों, युवाओं और मातृशक्ति का योगदान सराहनीय रहा है।”

Leave a Comment