Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून: पुलिस ने 2400 नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून:  थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को दबोचते हुए उसके पास से 2400 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को टीम ने चेकिंग के दौरान आशीष कुमार नामक युवक को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से Spas Med Acetaminophen, Tramadol HCI और Dicyclomine HCI कैप्सूल की 2400 गोलियां तथा एक स्कूटी बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह नशीले कैप्सूल उसने सहारनपुर निवासी फिरोज नामक व्यक्ति से खरीदे थे। आरोपी की योजना थी कि इन कैप्सूलों को देहरादून के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों और नशे के आदी व्यक्तियों को बेचा जाए।

क्लेमेंटटाउन थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े नेटवर्क और सप्लाई चैन की जानकारी खंगाल रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान जिले में लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के जाल से बचाया जा सके।

Leave a Comment