गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज देहरादून के शताब्दी समारोह में भी हुए सम्मानित
देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी और इंटरनेशनल कोच डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत को राज्य में फुटबॉल के क्षेत्र में पिछले 27 वर्षों से उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारतीय रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एएनआई न्यूज इंडिया के डायरेक्टर राम मोहन बाजपेई द्वारा प्रदान किया गया।
इसके साथ ही, गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज देहरादून के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों एवं खेल हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्याम थापा, सी.बी. थापा, स्वर्गीय अमर बहादुर गुरुंग सहित कई दिग्गजों का सम्मान हुआ, जिसमें डॉ. रावत को बेस्ट फुटबॉल कोच अवार्ड से नवाजा गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. रावत ने सभी आयोजकों और पुरस्कार प्रदान करने वालों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड में फुटबॉल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उनके प्रयासों की स्वीकृति है, और वे आगे भी प्रदेश की फुटबॉल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
