हरीश थपलियाल, एएनआई, उत्तरकाशी
उत्तरकाशी। पहाड़ में नशे के व्यापार पर पुलिस प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है. उत्तरकाशी पुलिस (uttarkashi Police) के एसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर जिला भर में ड्रग तस्करों(Drug Peddler) के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धरासू पुलिस की टीम ने कार्यवाही करते हुए स्मैक (smack) तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5.75 ग्राम स्मैक बरामद की है.
धरासू थाने के अंतर्गत चिन्यालीसौड़ चौकी इंचार्ज विनोद पंवार ने बताया कि आरोपी अभिषेक पुत्र मदन लाल चखोंन,धनारी तहसील डुंडा बिहारीपुरा गांव का निवासी है. आरोपी के कब्जे से 5.75 ग्राम स्मैक बरामद की गई है. फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है,उन्होंने बताया कि स्मैक तस्करी कर रहे युवक को गंगोत्री हाइवे के समीप भैरव मंदिर से को गिरफ्तार कर लिया है.
पूछताछ में खुलासा होगा कि आरोपी यह स्मैक कहां से लाया था और किसको डिलीवरी देनी थी मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ एसपी मणिकांत मिश्रा की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस जानकारी के मुताबिक मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए टीमों का गठन किया गया है, मादक पदार्थों का धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है. उत्तरकाशी जनपद में स्मैक(Smack) के तस्कर पुलिस के रडार पर हैं.
पुलिस टीम में एसआई विनोद पंवार,कांस्टेबल कमल नेगी,डबल सिंह चौहान,हुकम सिंह शामिल थे.

उत्तरकाशी जिले में पिछले हफ्ते में तीन बार अवैध स्मैक पकड़ी गई है. पुलिस ने स्मैक पर की कार्यवाही करते हुए इन पर नकेल करने के लिए कमर कसी हुई है.
थाना मोरी- 27 जनवरी, थानाध्यक्ष दीनदयाल के नेतृत्व में दो किलो आठ सौ ग्राम अवैध स्मेक पकड़ी
थाना कोतवाली -31 जनवरी, थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल के नेतृत्व में अवैध स्मेक पकड़ी
थाना धरासू- 1फरवरी ,थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा के नेतृत्व में 5.75 अवैध स्मेक बरामद
http://udayprabhat.co.in/big-update-major-car-accident-on-badrinath-highway-five-people-dead/
