Udayprabhat
uttrakhand

गौचर में हंस फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 लोगों ने कराई जांच

चमोली: नगरपालिका क्षेत्र गौचर में हंस फाउंडेशन सतपुली जनरल हॉस्पिटल द्वारा एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 150 महिला एवं पुरुषों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए।

शिविर के सहयोगकर्ता जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच के साथ-साथ बीपी, शुगर और अन्य बीमारियों की निशुल्क जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कई मरीजों को परामर्श भी दिया गया।

उन्होंने बताया कि 40 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सतपुली रेफर किया गया है। इन मरीजों के आने-जाने, ऑपरेशन और उपचार की पूरी व्यवस्था हंस फाउंडेशन सतपुली जनरल हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क की जाएगी।

स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में समाजसेवी भगवती प्रसाद खंडूड़ी सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment