परेड में दिखा पुलिस का शौर्य और अनुशासन, राज्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुईं महान विभूतियां
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के तहत शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून में भव्य रजत रैतिक परेड का आयोजन हुआ। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने शानदार अनुशासन और परेड कौशल का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए राज्य की महान विभूतियों को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया।

सम्मानित हस्तियों में निशानेबाज जसपाल राणा, उद्यमी देव रतूड़ी, और स्वर्गीय टॉम आल्टर (जिनका पुरस्कार उनके पुत्र जिमी आल्टर ने प्राप्त किया) शामिल रहे।
साथ ही स्व. गौरा देवी, स्व. सुशीला बलूनी, स्व. तीलू रौतेली, स्व. प्रो. प्रणव वल्दिया और स्व. शैलेश मटियानी को भी मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए आईजी कुमाऊं ऋद्धिम अग्रवाल, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, आईपीएस श्वेता चौबे, और सरिता डोभाल सहित कई पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर राज्य हित में नई घोषणाएं कीं—
पाँच वर्षों में प्रदेश की सभी कृषि भूमि का फेसवाइज सर्वेक्षण व बंदोबस्त
स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना
एंटी नाकोटिक्स टास्क फोर्स का विस्तार
भोजन माताओं के लिए कल्याण कोष की स्थापना
फॉर्म फेंसिंग पॉलिसी से खेती को जंगली जानवरों से सुरक्षा
प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण हेतु विशेष योजना
छात्रों के लिए ऑनलाइन स्किल कोर्स व सिविल सर्विसेज, बैंकिंग, मैनेजमेंट, NIT की ऑनलाइन कोचिंग
केदारखंड मंदिर माला मिशन का विकास
आदर्श रुद्रप्रयाग का विकास
पूर्णागिरि, शारदा कॉरिडोर, आदि कैलाश, अंजनी सैन और बेला केदार को स्पिरिचुअल इकोनॉमी जोन के रूप में विकसित करना
हर जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक, जहाँ 15 वर्ष तक के बच्चों की निशुल्क स्क्रीनिंग होगी

