राकेश पंत, कोटद्वार
- पौड़ी जिले के पोखडा़ रेंज (Pokhra Range) मे वनाग्नि दो वन कर्मियों की मौत पर वन मंत्री ने जताया दुख कहा हरसंभव की जाएगी मदद।
पौड़ी| बुधवार को जिले के पोखड़ा रेंज में जंगल में लगी आग पर काबू पाने के दौरान दो वन कर्मियों की चट्टान से फिसलने से हुई मौत पर वन मंत्री डॉ सिंह रावत ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा मृतकों के परिजनों की हर संभव सहायता की जाएगी. मृतकों के परिवार को आपदा प्रबंधन के मद से चार चार लााख रुपए कि धन राशि सहायता के रूप में दी जाएगी और के किन कारणोंं की जांच की जाएगी.
पौड़ी जिले की पोखड़ा वन प्रभाग की रेंज में ल्वीठा क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की सूचना वन विभाग को मिलने चार वन कर्मियों की एक टीम आग पर काबू पाने के लिए हुई थी. जंगल में आग पर काबू करते हुए वन दारोगा 55 वर्षीय दिनेश लाल निवासी पौड़ी मल्ली और वन रक्षक 51 वर्षीय हरिमोहन निवासी पोखड़ा ब्लॉक निवासी की चट्टान से फिसल जाने से मौत हो गई. वन कर्मी हरिमोहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि वन दरोगा दिनेश लाल ने गंभीर रूप से घायल होने पर दिनेश लाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांवखाल पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ था.
http://udayprabhat.co.in/chardham-yatra-uttarakhand-2021-date-to-open-the-badrinath-and-kedarnath-temple-to-be-announced-on-basant-panchami/
