उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां सतपुली इलाके में दिल्ली से लौट रहे परिवार की कार गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि पूरा का पूरा परिवार खत्म हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई. वहीं, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला. जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, सतपुली थाना पुलिस को फोन कॉल के जरिए कार हादसे की सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया कि सिलोगी गूम-बागी-ब्यासचट्टी मोटर मार्ग पर गुमखाल के पास द्वारीखाल में एक कार खाई में गिर गई है. जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी. ऐसे में हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई. जब एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो कार संख्या DL 10 CU 6560 गहरी खाई में गिरी हुई थी.
मृतकों की पहचान विनोद सिंह नेगी (59), उनकी पत्नी चंपा देवी (57), और पुत्र गौरव नेगी (26) के रूप में हुई है।
