Udayprabhat
uttrakhand

पहाड़ों का रूख करने वाले पर्यटकों के लिए जरुरी खबर, यातायात पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

नए साल का उत्सव मनाने के लिए हर साल की भांति महानगरों से लोग पहाड़ों का रुख करने को तैयार हैं। नैनीताल, भवाली, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा के लिए सर्वाधिक पर्यटक आते हैं। यातायात पुलिस ने साल की विदाई और नए साल के जश्न के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है।

यह डायवर्जन 30 दिसंबर सुबह नौ बजे से एक जनवरी की रात 10 बजे तक रहेगा। पुलिस ने पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि नए साल पर अनावश्यक ओवरटेकिंग न करें। कोई हुडदंग न करें, शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम और अल्मोड़ा जाने के लिए-

– बरेली रोड से आने वाले वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नरीमन तिराहा होते हुए जाएंगे।

– रूद्रपुर से आने वाले वाहन रूद्रपुर दिनेशपुर मोड (पंतनगर तिराहा) से डायवर्ट होकर नेशनल हाईवे 109 से लालकुआं होते हुए तीनपानी तिराहा से गोला बाईपास होते हुए नरीमन तिराहा से निकलेंगे।

– रामपुर रोड से आने वाले वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नरीमन तिराहा से होते हुए जाएंगे।

– कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन ऊंचापुल तिराहा और लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा, हाइडिल, कॉलटैक्स तिराहा और नरीमन तिराहा होते हुए जाएंगे।

– बाजपुर, रामनगर, कालाढुंगी से आने वाले वाहन कालाढूंगी से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने जाएंगे।

Leave a Comment