Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

सेलाकुई में मोबाइल स्नेचिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

पीड़ित से घर लौटते समय छीना गया मोबाइल, पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद किया फोन और बाइक; नशे की लत पूरी करने के लिए देते थे वारदात को अंजाम.

देहरादून: थाना सेलाकुई क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 13 अगस्त 2025 की है, जब वादी मुशाहिद पुत्र शाहिद हसन, निवासी करेली (बरेली, उत्तर प्रदेश) जो फिलहाल जमनपुर, सेलाकुई में रह रहे हैं, लेबर चौक से अपने घर जा रहे थे। तभी पीछे से आए अज्ञात मोटरसाइकिल सवार उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

शिकायत मिलने पर थाना सेलाकुई में मुकदमा संख्या 95/25, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम बनाई गई। टीम ने घटना स्थल और आसपास के मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई।

पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सेलाकुई स्थित डिक्सन कंपनी के पास एक खाली मैदान में मौजूद हैं। वहां से पुलिस ने दोनों आरोपियों—आसिफ पुत्र इकबाल (उम्र 22 वर्ष) और नदीम पुत्र युसूफ (उम्र 25 वर्ष), दोनों निवासी सहसपुर, देहरादून—को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UK16D 3237) बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए इस तरह की वारदातें करते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।

Leave a Comment