हरिद्वार: हरिद्वार में भीमगोड़ा में एक रेलवे ट्रैक के पास एक नवजात शिशु को चादर में लपेटकर छोड़ा था, नवजात की आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े।
जानकारी के अनुसार भीमगोड़ा में रेलवे ट्रैक के निकट कोई आठ दस दिन के मासूम शिशु को छोड़ गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि रेलवे लाइन के निकट चादर पर एक मासूम रोता मिला। उसके पास ही दूध की बोतल भी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को रेस्क्यू कर स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल भेजा।
