देहरादून। रविवार को बल्लूपुर फ्लाई ओवर के पास हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई।
मृतक मूल रूप से लेह लद्दाख का रहने वाला था। वसंत विहार पुलिस के अनुसार रविवार शाम को 112 के जरिए सूचना मिली कि बल्लूपुर फ्लाई ओवर के पास चकराता रोड में एक स्कूटी में सवार युवक का एक्सीडेंट हो गया है। जिसे लोग सिनर्जी हॉस्पिटल ले गए है। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें स्कूटी सवार का खुद ही अनियंत्रित होकर गिरना दिखाई दे रहा है मृतक की पहचान तेनजिन चौवांग (18) पुत्र उग्रेन सेवांग निवासी 88 कैम्प लेह लद्दाख के रूप में हुई है।
मृतक टू- टू बटालियन चकराता में ट्रेनिंग कर रहा था।
